Tuesday, September 16, 2025

हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता


आज हमारे विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य और सामान्य ज्ञान से जुड़े विविध प्रश्न पूछे गए।

यह प्रतियोगिता पुस्तकालयाध्यक्ष शाहबाज़़ अली और डॉ. करण शर्मा (TGT संस्कृत) द्वारा सफलतापूर्वक करवाई गई। विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का वातावरण अत्यंत रोचक और शिक्षाप्रद रहा।

 

No comments:

Post a Comment