📚 पुस्तक दान से सजी मानवता की मिसाल
पठानकोट, 2 अप्रैल 2026:
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-3, मामून कैंट, पठानकोट के पुस्तकालय में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को ‘पुस्तकोपहार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य परमहंस प्रसाद यादव ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष शाहबाज़ अली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गत वर्ष उपयोग में ली गईं किंतु अभी भी उपयोगी पुस्तकों का दान किया। एकत्रित पुस्तकों को जरूरतमंद छात्रों में वितरित किया गया, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा के साथ- साथ हरियाली को सदा बनाए रखने और कागज के दुरुपयोग को रोकने हेतु प्रबल भावना उत्पन्न हुई।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पुस्तक दान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “पुस्तक- दान ज्ञान के प्रसार का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में सहयोग और समानता की भावना को बढ़ावा देता है।”
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा विद्यालय में सामाजिक जिम्मेदारी और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।










No comments:
Post a Comment